गोड्डा
मेहरमा थाना परिसर के निर्देशानुसार आज थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर के नेतृत्व में धमड़ी कॉलेज एवं +2 अपग्रेड हाई स्कूल
मेहरमा में महिला जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : इस दौरान थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच की समझ, ट्रैफिक नियमों की जानकारी तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि — “जागरूक रहना ही सुरक्षा की पहली शर्त है, छोटी-छोटी सावधानियाँ हमें बड़े खतरों से बचा सकती हैं।”
अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सुरक्षा, आत्मरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, पुलिस पदाधिकारी तथा छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे



