राजनीतिलखनऊ

सीएम योगी बोले-खेल एक औपचारिक गतिविधि नहीं जीवन की आवश्यकता बन गई है

विकास के नए रास्ते खोलती

लखनऊ। सीएम योगी ने कहा, जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करें। खेल की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकास के नए रास्ते खोलती है।
लखनऊ में सीएम योगी ने कहा, युवक व महिला मंगल दल ग्राम, न्याय व जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करें। खेल की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकास के नए रास्ते खोलती है। लोक कलाओं, लोक गाथा आदि से जुड़ी प्रतिस्पर्धा भी आयोजित करें। महिला सशक्तिकरण के भी आयोजन करें। इस समय मिशन शक्ति का पांचवां चरण चल रहा है। इससे युवक व महिला मंगल दल जुड़े।
महिला मंगल दल अपनी अपनी ग्राम पंचायत में मिशन शक्ति के काम से जुड़ें। विकसित उत्तर प्रदेश के काम से जुड़े। विधानसभा में लंबी 28 घंटे चर्चा हुई। 300 बुद्धिजीवी 1000 संस्थाओं में गए। महापौर, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य के साथ 57000 ग्राम प्रधान आदि से संवाद किया। अब तो लगभग 40 लाख सुझाव विकसित उत्तर प्रदेश के लिए मिले हैं।
इसकी शुरूआत ग्राम पंचायत से होगी। ग्राम पंचायत विकसित आत्मनिर्भर होगी तो क्षेत्र पंचायत, जिला, प्रदेश विकसित और आत्मनिर्भर होगा। प्रदेश हुआ तो देश को विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता है।
पीएम ने जो लक्ष्य दिया है। उसके लिए काम करें। 1.5 लाख युवक व महिला मंगल दल की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज स्पोर्ट्स कीट दी जा रही है। प्रदेश देश के विकास से जुड़े। खेल एक ओपचारिक गतिविधि नहीं जीवन की आवश्यकता बन गई है। स्वावलंबन का भी माध्यम बन रहा है। खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, नायब तहलीदार और अन्य क्षेत्र में नौकरी दी है। 500 खिलाड़ी पुलिस में शामिल किया। कई मेडल जीते हैं।
हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान विकसित किया गया है। हर विकास खंड पर एक मिनी, जिला स्तर पर स्टेडियम बने, सरकार इसके लिए काम कर रही है। विधायक, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता हो रही है। 50 विकास खंड में दो करोड़ से युवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यूपी का प्रतिभाशाली युवा है। उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सरकार आपके साथ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button