सिंगरौली

खुटार पुलिस की ने रेत माफिया के विरूद्ध की कार्यवाही

रेत लोड ट्रैक्टर जप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते सिंगरौली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बैढन निरी. अशोक सिंह परिहार के व्दारा पुलिस टीम गठित कर अवैध रेत लोड कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर वाहन की कार्यवाही करवाई गई। दिनांक 12.10.2025 को को थाना बैढन/ चौकी खुटार पुलिस को दौरान भ्रमण मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की एक बिना नम्बर का ट्रैक्टर वाहन का चालक बिलासपुर नदी से अवैध बालू रोड कर रहा है। सूचना की तस्दीक करने हेतु चौकी प्रभारी खुटार ब्दारा गठित पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम व्दारा मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर ग्राम खुटार मेन रोड मे बिना नम्बर का ट्रैक्टर वाहन चेचिस ननम्बर NHN30320ZSG749438 व ईजन नंबर S324G12529 को पकडा गया। जिसमें अवैध रेत (बालू) पाये जाने पर आरोपी चालक आकाश बियार पिता पुष्पेद्र बियार उम्र 22 वर्ष निवासी खजूरी थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र) के कब्जे से अवैध रेत (बालू) 100 फिट कीमती 3,000 रूपये व बिना नम्बर का ट्रैक्टर वाहन कीमती 7, 00, 000 / रूपये का जप्त किया गया। आरोपी चालक आकाश बियार के विरूद्ध थाना बैढन के अप.क्र. धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस. 4, 21 खान खनिज अधिनियम एवं 3/181 MV Act का अपराध घटित करना पाये जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त कार्रवाई में उपनिरी. शीतला यादव, सउनि मनीष सेन, प्र.आर. राय सिंह, प्र.आर. सच्चिदानंद तिवारी, आर. गौरव यादव, आर उमेश अहिरवार की भूमिका सराहनीय रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button