नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नींद में उठी गर्भवती महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल। परिजनों ने घायल महिला को कराया नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती।जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी मुकेश की पत्नी अंजलि रविवार की रात मकान की दूसरी मंजिल पर सो रही थी।कि अचानक वह दूसरी मंजिल के कमरे से नींद में बाहर निकली तो वह अचानक मकान की छत से नीचे आ गिरी। मकान की छत से नीचे गिरने के बाद गर्भवती महिला बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों के द्वारा आनन फानन में घायल को नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया । जहां उसका उपचार चल रहा है । परिजनों ने बताया कि घायल महिला आठ माह की गर्भवती है।



