खेलबेतुल

बैतूल शाहपुर में ब्लॉक स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता के लिए अंडर-17 और अंडर-19 के हुए ट्रायल

खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिताओं के लिए किया प्रेरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बालक क्रीड़ा परिसर शाहपुर में 13 अक्टूबर को सॉफ्ट बॉल की ब्लॉक स्तरीय सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किए गए। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विवेक पांडे के निर्देशानुसार यह ट्रायल अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए संपन्न किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल प्रशिक्षक हरनाम सिंह, चेतन सिरके, नवीन कनाठे, अजय भलावी और धर्मराज गलफट ने खिलाड़ियों को सॉफ्ट बॉल के तकनीकी पहलुओं और खेल कौशल पर विशेष टिप्स दिए। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे होने वाली जिला और क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दीं।
ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी जीआर बरडे और ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। इस आयोजन में शाहपुर क्षेत्र के अनेक विद्यालयों से आए छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के संयोजक प्राचार्य श्रीमती चौरसिया के मार्गदर्शन में जिला एवं मध्य क्षेत्रीय प्रतियोगिता की रूपरेखा भी तय की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button