बेतुल

बैतूल केसिया में शुरू हुआ वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान

कांग्रेस ने साधा एक लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहपुर। वोट चोर, गद्दी छोड़ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत कांग्रेस ने एक लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य साधते हुए अभियान की रफ्तार तेज कर दी है। धुआंधार तरीके से चल रहे इस अभियान के अंतर्गत ग्राम केसिया में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के विधानसभा प्रभारी लवलेश बब्बा राठौर, केसिया मंडलम के प्रभारी अशोक राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष बनवारी लाल अकोले, मंडलम अध्यक्ष ढप्पा कमल यादव तथा मंडलम अध्यक्ष चिखली परसराम आहके की उपस्थिति में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ हुआ।
अभियान के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे इस राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर लोकतंत्र की रक्षा के इस प्रयास को सशक्त बनाएं।
इस मौके पर तीनों मंडलमों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अभियान जनता की आवाज को सशक्त करने और वोट की चोरी के खिलाफ देशभर में जागरूकता फैलाने का एक मजबूत कदम है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button