
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । अटसैनी के पास खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए। महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 12 कुंतल मिलावटी पनीर बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 3 लाख से ऊपर बताईं जा रही है। पनीर प्रथम दृष्टया मिलावटी और बदबूदार पाया गया, जिसके बाद उसे जेसीबी मशीन से नष्ट करा दिया गया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में लगातार जारी है।
आपकों बता दें हरियाणा गांव रिफाकत अली पुत्र श्री सदाकत अली की चौधरी डेरी से 12 कुंतल मिलावटी पनीर बरामद किया गया। जेसीबी मशीन से पनीर को नष्ट कर दिया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसका उपयोग किसी भी व्यक्ति द्वारा न किया जा सके। वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के बाद ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की शिकायत तुरंत विभाग को करें।


