अमरोहा

खेत की रखवाली कर रहे किसान को मारपीट कर किया कोठरी में बंद हालत गंभीर। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में खेत पर धानों की रखवाली कर रहे किसान को पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने मारपीट कर किया कोठरी में बंद। किसान की हालत बिगड़ी गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथिया खेड़ा निवासी किसान लखपत सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने दो वर्ष पूर्व हथिया खेड़ा गांव में ही अपना मकान बनाया है। वह पूर्व में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुगावली में रहते थे। वहां की जमीन जायदाद बेचने के बाद किसान ने खेती के लिए कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंकरौली मिलक के जंगल में खेती की जमीन ले रखी है। सोमवार की शाम किसान सिंकरौली मिलक स्थित जंगल में अपने खेत पर गया और वहां धान की फसल काटकर झाडे गए धानों के ढेर की रखवाली कर रहा था। आरोप है कि  देर रात सिकरौली मिलक के तीन युवक पड़ोसी गांव गुलामपुर से शराब पीकर किसान के पास आ गए और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। जब किसान ने गाली देने को मना किया तो आरोपी तीनों युवकों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी ।पिटाई करने के बाद आरोपियों ने किसान को पीट कर बराबर में बनी एक कोठरी में बंद कर दिया और बाहर से कुंडा लगा दिया। मंगलवार की सुबह जब हथिया खेड़ा से घायल किसान के परिजन अपनी बैलगाड़ी लेकर खेत पर पहुंचे तो किसान खेत से गायब था। जब पत्नी कमलेश के द्वारा कोठरी का कुंडा खोलकर देखा गया तो किसान घायल हालत में कोठरी में पड़ा हुआ था और कराह रहा था।आनन-फानन में परिजनों के द्वारा घायल किसान को कोतवाली लाया गया ।जहां पुलिस ने घायल किसान मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया।किसान की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों के द्वारा दो नाम दर्ज वह एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।जब इस बारे में वरिष्ठ सबइंस्पेक्टर अमित कुमार से बात की तो उन्होंने बताया शरीर प्राप्त हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी ‌
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button