मेरठ

सिविल इंजीनियरिंग छात्रों का सैन्य अस्पताल निर्माण स्थल का औद्योगिक दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

 

मेरठ। एमआईईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने मेरठ कैंट स्थित सैन्य अस्पताल के निर्माण स्थल का औद्योगिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक निर्माण कार्यों का नजदीकी अनुभव देना और उनके शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक कौशल के साथ जोड़ना था। दौरे के दौरान छात्रों ने अस्पताल की नींव, कंक्रीटिंग, कार्यशालाओं और निर्माण प्रक्रियाओं का गहन अवलोकन किया। साइट इंजीनियरों और परियोजना प्रबंधकों ने निर्माण तकनीक, सुरक्षा मानक और पर्यावरण संरक्षण उपायों की जानकारी साझा की। छात्र भवन के डिज़ाइन, सामग्री चयन और समयबद्धता के महत्व को समझने के साथ-साथ निर्माण स्थल की चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी जागरूक हुए। डॉ. संजय कुमार सिंह, निदेशक, और डॉ. संजीव सिंह, डीन, ने कहा कि ऐसे औद्योगिक दौरे छात्रों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव का मेल प्रदान करते हैं, जो उनके पेशेवर विकास के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इस दौरे में छात्रों के साथ कमल कुमार (विभागाध्यक्ष), डॉ. सौरभ कुमार, दीपेंद्र वार्ष्णेय और प्रिया कर्णवाल भी उपस्थित रहे। दौरे का समापन साइट इंचार्ज तुषार कुमार परमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह अनुभव छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button