बेतुल

बैतूल पोषण वाटिकाओं का निर्माण करना  अति आवश्यक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मेरा युवा भारत बैतूल और महिला बाल विकास द्वारा पोषण माह के अंतर्गत मंगलवार को पोषण युक्त व्यंजनों की प्रदर्शनी का संगोष्ठी और पोषणयुक्त भोजन की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक महिला बाल विकास श्रीमती भुवनेश्वरी मालवी व पार्षद विनीत बारमासे, कंचना मुसरे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवी पम्मू मयूर राठौर की उपस्थिति में और धनंजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। यह पोषण माह कार्यक्रम 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर भुवनेश्वरी मालवीय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करना है। उन्होने कहा कि पोषण वाटिकाओं का करना निर्माण अति आवश्यक धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि समुदाय को पोषण कार्यक्रमों में शामिल करने और उन्हें जागरूक करने के लिए सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। समाजसेवी पम्मू मयूर राठौर ने स्वस्थ आहार लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र पवार, शिवम राठौर, सरिता पवार, संगीता गोलर, जयन्ती गोलर, अनुसूइया हनवतकर, पुष्पा साबले, शशिकला  कुमरे आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button