ललितपुर

रोजगार मेले का आयोजन अठारह को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा यादव ने जिले के युवा अभ्यर्थियों को अवगत कराया है कि सेवायोजन कार्यालय परिसर गोविन्द नगर में एक दिवसीय रोजगार मेेले का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे किया जा रहा है। रोजगार मेले में शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आईटीआई में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने व साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों को अपना पंजीयन रोजगार संगम पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में कराना होगा। जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर जानने के लिए प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी बताया कि कार्यालय से आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में कम्पनियों द्वारा चयन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से मुफ्त है, यदि कोई व्यक्ति इस एवज में सिक्योरिटी व डिमाण्ड करता है तो ऐसे फेक ई-मेल, एसएमएस व फोन कॉल को सत्य न माना जाये और कार्यालय से सम्पर्क करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button