जीएस में तेजस कप 2025′ खेल सप्ताह का शुभारंभ
9 से 16 अक्टूबर तक चलेगा स्पोर्ट्स वीक, छात्र-छात्राएं ले रहे उत्साहपूर्वक भाग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पिलखुवा। जीएस यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में स्पोर्ट्स वीक तेजस कप 2025 का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। यह आयोजन 9 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन निदेशक सोनाली शर्मा के मार्गदर्शन में प्रधानाचार्या प्रो. भावना सिंह, उप-प्रधानाचार्या डॉ. जीना पटनायक, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. प्रवीण गोयल एवं स्पोर्ट्स कमेटी हेड डॉ. दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। खेल सप्ताह के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रॉस मिंटन सहित विभिन्न इनडोर व आउटडोर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 100 व 200 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक और भाला फेंक जैसी एथलेटिक प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।


