अमरोहा

ग्रामीणों ने राशन डीलर पर आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

दुकान निरस्त करने  की मांग।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर राशन डीलर पर राशन न देने का आरोप लगाते हुए दुकान निरस्त करने की मांग की, ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दुकान निरस्त नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला खादर के ग्रामीण मंगलवार कोकरनपुर गांव स्थित तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए और राशन डीलर मुकेश कुमार पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था की राशन डीलर मुकेश कुमार बहुत ही दबंग व्यक्ति है, वह ग्रामीणों को एक किलो राशन कम देता है। राशन डीलर अपनी दबंगई के चलते ग्रामीणों से अंगूठा लगवा कर राशन भी नहीं देता है। जब ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो राशन डीलर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देता है, ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर द्वारा अब तक गांव में कई के यूनिट कटवा चुका है। ग्रामीणों द्वारा मांग करते हुए कहा है कि राशन की दुकान निरस्त कर नई दुकान कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो सभी ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।प्रदर्शन करने वालों में कर्मवीर,राकेश, सुखबीर,मुनि देव,कन्हैया,राजेंद्र, मुकेश,नवीन,चंद्रपाल,ओमवीर, राजवीर,राजा राम,विशाल,नकुल, सुनील,इंद्रजीत,रमेश,दाता राम,कालीचरण,अंकुर,राहुल,सतवीर, संजय,सौरभ आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button