गोड्डा
महागामा थाना के नए प्रभारी मनोज पाल का झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा थाना के नए थाना प्रभारी मनोज पाल का झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बुके (गुलदस्ता) भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की आशा व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महागामा एक शांत क्षेत्र है और जनता को विश्वास है कि नए थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। थाना प्रभारी मनोज पाल ने भी कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रह सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा। इस अवसर पर झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नए थाना प्रभारी के कार्यकाल को सौहार्दपूर्ण और जनसेवी दिशा में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों ने भी नए थाना प्रभारी से बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई है।



