गोड्डा

शहरी क्षेत्र के मिष्ठान भंडार में चला बिशेष जांच अभियान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। आगामी पर्व त्योहार में मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थो की गुणवता की जांच को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ० श्वेता अमृता लकड़ा द्वारा गोड्डा शहरी क्षेत्र के विभिन्न मिष्ठान भण्डारों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान मिष्ठान भण्डारों में बिकने वाले पनीर एवं रसगुल्ला की ऑन स्पॉट जांच की गई, जो संतोषजनक पायी गयी। साथ ही दुकानों में बिकने वाले कोल्ड ड्रिंक, पानी एवं अन्य पेय पदार्थो की एक्सपारी तिथि जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान कारगिल चौक स्थित आनंद स्वीट्स से खोवा, नगर थाना के सामने स्थित सतकार स्वीट्स से पनीर एवं काश्मीरी स्वीट्स से खोवा पेड़ा का कानूनी नमूना लेकर रसायनिक जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा गया। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पर्व त्योहारों के दौरान बाजार में मिठाईयों की मांग बढ़ जाती है जिससे बाजार में नकली एवं कम गुणवत्ता वाले मिठाईयों का चलन बढ़ने की संभावना प्रबल हो जाती है। इसी के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी पर्व त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष जांच अभियान निरन्तर चलाया जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button