हापुड़

मुबारिकपुर में ‘एंटी रोमियो’ टीम की कार्रवाई

लड़कियों पर फब्तियाँ कसने वाले दो मनचले गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

​हापुड़। महिला संबंधी अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस की ‘एंटी रोमियो’ टीम ने ग्राम मुबारिकपुर में लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील फब्तियाँ कसने वाले दो मनचलों को गिरफ्तार किया है। ​थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना एंटी रोमियो टीम ने ग्राम मुबारिकपुर में सक्रियता दिखाते हुए लड़कियों व महिलाओं को देखकर अश्लील टिप्पणी करने वाले दो युवकों को पकड़ा। ​गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुबारिकपुर निवासी अंकित पुत्र सतीश और शिवांक पुत्र अशोक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों मनचलों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में महिलाओं के प्रति अभद्रता करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button