झारखंडपाकुड़

अपर सचिव ने जिले के विभिन्न केन्द्रों और विद्यालयों का किया निरीक्षण

Additional Secretary inspected various centres and schools in the district.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नीतीश्वर कुमार ने आज आंगनबाड़ी केन्द्र सोनाजोड़ी रसीकटोला, सदर अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोनाजोड़ी, राज प्लस 2 हाई स्कूल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़िया टोला एवं निःशुल्क JPSC और JSSC की तैयारी के लिए बनाए जा रहे भवन का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केन्द्र एवं प्री-नर्सरी स्कूल सोनाजोड़ी रसीकटोला का निरीक्षण करते हुए बच्चों का ऑनलाइन एनरोलमेंट, वजन और लंबाई मापन, भोजन की गुणवत्ता और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरण की स्थिति की जांच की। साथ ही सेविका एवं सहायिका से आंगनबाड़ी संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। सदर अस्पताल सोनाजोड़ी का निरीक्षण के दौरान मल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर, डॉक्टर्स और एम्बुलेंस की उपलब्धता का जायजा लिया गया एवं उपलब्ध उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोनाजोड़ी में सीएचओ और जीएनएम से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। अपर सचिव ने राज प्लस 2 उच्च विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षकों और विद्यार्थियों से पढ़ाई संबंधी पूछताछ की। इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़िया टोला का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं और पढ़ाई की स्थिति का भी जायजा लिया। अपर सचिव ने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और विद्यार्थियों तक उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। हम सुनिश्चित करेंगे कि आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों, आयुष्मान स्वास्थ्य केन्द्रों और शैक्षणिक संस्थानों में सभी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हों और जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ सभी तक पहुंचे। मौके पर प्रशासक, नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button