अमरोहा

आम के हरे भरे बाग पर फिर चली कुल्हाड़ी मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने पकड़ा।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गजरौला मार्ग पर आम के हरे भरे बाग पर फिर चली लकड़ी माफियाओं की कुल्हाड़ी मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने पकड़ा। बुधवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गजरौला मार्ग पर लकड़ी माफिया के द्वारा एक आम के बाग से पेड़ों का अवैध कटान चल रहा था। लकड़ी माफिया आम के पेड़ों को काटकर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने गजरौला मार्ग पर दीपपुर गेट के निकट आम की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया और ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर वन रेंज सिहाली जागीर ले गए ।जहां संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जब इस बारे में वन क्षेत्र अधिकारी नरेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया मुखबिर की सूचना पर आम की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है ।मौके पर टीम को भेज कर जांच कराई तो वहां आम के पांच हरे भरे पेड़ों को काटा गया था। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। और आम की लकड़ी को जप्त कर लिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button