अमेठी

न०पा०प० वार्ड नं. 14 के सभासदी का उपचुनाव शांति पूर्वक हुआ संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी जायस। नगर पालिका परिषद जायस के वार्ड नं. 14 का बुधवार को उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ । कस्बे का जीईसी इंटर कॉलेज बूथ स्थल रहा। वहीं मतदाताओं में वोटिंग के लिए खासा उत्साहदिखा।
पुरुष के मुकाबले महिलाओं ने जमकर की वोटिंग की है। कुल 1236 मतदाताओं में से 761 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 62% वोटिंग की हुई।
पिछले बार हुए चुनाव में भी 761 वोटरों ने अपने मतों का प्रयोग किया था। मोहम्मद रईस ने भारी मतों से विजय प्राप्त की थी। इस बार मुकाबला रोमांचक दिख रहा है। 5 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में सील हो चुकी है। आने वाले शुक्रवार को पांचों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर 5 बजे समाप्त हुआ। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एडीएम अमेठी अर्पित गुप्ता शांति पूर्वक चुनाव को संपन्न कराये जाने हेतु भ्रमणशील रहे। एसडीएम अमित सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश मिश्र पुलिस बल के साथ रहे मौजूद रहे। जायस कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। और उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button