गोड्डा
महागामा के महुआरा में श्री श्री 1008 महा विष्णु पुराण यज्ञ व राम कथा के भूमि पूजन का भव्य आयोजन
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा प्रखंड के महुआरा गांव में आगामी श्री श्री 1008 महा विष्णु पुराण यज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरी श्रद्धा, भक्ति और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भक्ति की लहर दौड़ गई।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी दिनों में श्री श्री 1008 महा विष्णु पुराण यज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर से संत-महात्मा, कथा वाचक और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण में भक्ति, अनुशासन और शांति का संदेश देखने को मिला। आयोजक ने बताया कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र में धार्मिक एकता, सद्भावना और समाज में आध्यात्मिक जागरण का कार्य करेगा। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि आने वाले दिनों में आयोजित यज्ञ एवं कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। स्थानीय लोगों ने कहा कि इतने भव्य धार्मिक आयोजन से महुआरा सहित पूरे महागामा क्षेत्र में आस्था और अध्यात्म का वातावरण बन गया है।




