अमरोहा

भारतीय किसान संघ की हुई मासिक पंचायत

गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन । बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए सरकार गन्ने का मूल्य 500 रुपए प्रति कुंतल घोषित करें और पर्चियों पर रेट अंकित कराया जाए।गुरुवार को नगर के अमरोहा मार्ग स्थित मंडी समिति के प्रांगण में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा द्वारा कहा गया कि इस समय क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है, प्रशासन जल्द से जल्द इन छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भिजवाने का कार्य करें। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हर घर जल योजना के अंतर्गत गांव में बनी पानी की टंकियां शोपीस बनी हुई है, जल्द से जल्द उसमें पानी छुड़वाया जाए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है उसे तुरंत बंद कराया जाए। बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा,चौधरी नरेंद्र सिंह,ओमवीर सिंह चौहान,धर्मपाल सिंह,महावीर शर्मा, सुभाष सिंह,यशवीर सिंह,नरेंद्र,राहुल आदि किसान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button