गोड्डा
जिला स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत छात्र-छात्राओं के आवेदनों पर निर्णय हेतु जिलास्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा-01 से कक्षा – 08 तक छात्रों द्वारा भरे गए कुल 50454 आवेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2024- 25 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के 1140 आवेदन एवं वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अनुसूचित जनजाति के 16 आवेदन प्राप्त किए गए थे। इनमें जिले के वे छात्र थे जो अन्य राज्यों में अध्ययनरत हैं। समिति ने सभी आवेदनों को अनुमोदित किया। अनुमोदन के बाद उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रवृत्ति का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर शैक्षणिक सहायता प्राप्त हो सके और उनकी पढ़ाई में कोई बाधाएं ना उत्पन्न हो। मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला कोषागार पदाधिकारी विजय मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी सुधीर प्रसाद सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार सहित जिला कल्याण कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।




