पाकुड़

खनन निरीक्षक ने विभिन्न खनन चेकपोस्टों का किया लिया जायजा

Mining Inspector inspected various mining checkposts

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार खनन निरीक्षक सुबोध सिंह एवं खनन निरीक्षक नवीन कुजूर के द्वारा गुरुवार को पाकुड़िया अंचल स्थित गणपुरा, बेनाकुड़ा खनन चेकपोस्टों एवं पाकुड़िया थाना स्थित चेकपोस्ट, राधानगर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों की आवाजाही, चालान की वैधता, परिवहन अनुमति पत्र, रॉयल्टी स्लिप एवं अभिलेखों की गहन जांच की गई। साथ ही, मौके पर उपस्थित कर्मियों को खनिज परिवहन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा बिना वैध कागजात के किसी भी वाहन को नहीं गुजरने देने का निर्देश दिया गया। खनन निरीक्षक सुबोध सिंह ने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने चेकपोस्टों पर आवश्यक अभिलेखों के संधारण, निगरानी रजिस्टर के अद्यतन एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। इसके अलावा खनन निरीक्षक ने बताया कि एनजीटी द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की अवधि 15 अक्टूबर को समाप्त हो गई है, जिसके आलोक में खनन एवं परिवहन कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा एवं जांच की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button