अमरोहा

नवग्रह महायज्ञ का शुभारंभ, तीन दिवसीय कार्तिक महोत्सव शुरू।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनोटा मच्छरई स्थित त्रिमूर्ति शेषनाग धाम पर भव्य कार्तिक महोत्सव के तहत तीन दिवसीय नवग्रह महायज्ञ के, कृष्ण पक्ष की सप्तमी को, धूमधाम से शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ श्री कल्कि धाम को समर्पित है। गुरुवार की सुबह 8 बजे, पंडित मदन शर्मा भारद्वाज ने नौ कुंडीय महायज्ञ को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ कराया।​महामंडलेश्वर स्वामी हर मनोज दास जी महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ तीन दिन सप्तमी से नवमी तक चलेगा। प्रथम दिवस , जिसके बाद दो दिन और यज्ञ के साथ भगवान श्री कृष्ण का मनमोहक महारास कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस यज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से इसमें आहुति देता है, उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।​यज्ञ में आस्था का सैलाब उमड़ा। इस मौके पर बबलू,सुनील चौहान, बृजपाल सिंह जाटव, सचिन कुमार मौर्य, बंटी सैनी, पिंटू चौहान, भागवत चौहान, जितेंद्र सिंह गुर्जर, राहुल सैनी सहित क्षेत्र के भारी संख्या में भक्तगणों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बनाए हुए है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button