हापुड़
सिंभावली थाना पुलिस ने पकड़ा अवैध पटाखे का जखीरा, एक गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ : पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अवैध पटाखों की बिक्री व भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सिंभावली थाना पुलिस ने ग्राम बक्सर के बाजार वाला मोहल्ला से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के कब्जे से पांच कट्टे अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। इनकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लज्जा राम सैनी के रूप में हुई है, जो ग्राम बक्सर, थाना सिंभावली का निवासी है। वह गोपाल सैनी का पुत्र है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर सिंभावली थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


