
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली में बुधवार की देर रात्रि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, वहीं पुलिस अधीक्षक के आकस्मिक निरीक्षण के कारण स्टाफ में हड़कंप रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र,साइबर सेल हेल्प डेक्स, कार्यालय अभिलेख, पीआर वी रूट चार्ट, अपराध रजिस्टर, ड्यूटी संबंधित रजिस्टर आदि चेक किया। निरीक्षण के दौरान त्यौहार रजिस्टर एवं टॉप टेन अपराधियों की सूची का भी अवलोकन कर अपराधियों पर ओर अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।इसी के साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा शराब,खनन, पशु, वन एवं भूमि माफिया आदि के बारे में भी जानकारी कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने कोतवाली भवन में साफ सफाई रखने के लिए भी निर्देश दिए।



