
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोडै़याहाट। थाना क्षेत्र के सकरी फुलवार के आक्रोशित ग्रामीणों ने डुगडुगी बजाते हुए महगामा से हंसडीहा फोरलेन सड़क मे पहुंच गए और डीबीएल कंपनी के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे और प्रदर्शन कर दिया। ग्रामीण का कहना था कि वर्ष 2024 में गांव आने जाने के लिए सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद डीबीएल के पदाधिकारी एवं विधायक प्रदीप यादव के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई थी, जिसमें समझौता हुआ था कि ग्रामीणों को आने जाने के लिए अंडरपास रोड या पुल दिया जाएगा। लेकिन अब डीबीएल कंपनी की सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने जा रहा है और ग्रामीणों के लिए आने जाने की जगह मे निर्माण कार्य शुरू भी नहीं किया है। कंपनी की ओर से छोटा अंडरपास का निर्माण किया गया है। जिसमें पानी निकासी को लेकर निर्माण होने के बाद ग्रामीण बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है इसी छोटा अंडरपास मे ग्रामीणों को आने जाने की बात कही जा रही है। जबकि इस अंडरपास होकर गांव तक एंबुलेंस भी नहीं जा सकती है।और ना शादी विवाह में बडी वाहन का प्रवेश संभव है।ग्रामीणों ने बड़ी अंडरपास एवं पुल की मांग को लेकर पोडै़याहाट ओवर ब्रिज से कंगलाटोला तक निर्माधीन सड़क कार्य को रोक दिया और ग्रामीण अपनी मांगों पर डट गए हैं।ग्रामीणों को कहना है कि जब तक हमारे गांव तक आने-जाने की अंडरपास व पुल निर्माण कार्य को प्रारंभ नहीं किया जाता है। तब तक डेढ़ किलोमीटर तक निर्माधीन सड़क में हो रहे कार्य को बाधित रखा जाएगा। इसके बाद दिन भर आक्रोशित ग्रामीणों ने डीबीएल कंपनी द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को बाधित कर रखा एवं ग्रामीणों ने डीबीएल कंपनी के कर्मियों को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर दिन के उजाले में तो नही रात के अंधेरे में भी निर्माण कार्य को बाधित रखना है। नहीं तो हम ग्रामीणों की ओर से प्रदर्शन को तेज करते हुए आंदोलन को वाध्य होना पड़ेगा। ग्रामीण ने कंपनी के कर्मियों पर यह भी आरोप लगाया कि जहां अंडरपास बनना चाहिए उस जगह नहीं बनाया गया और जहां नहीं बनना चाहिए उस जगह बना दिया है।
सड़क निर्माण कार्य बाधित की सुचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे सीओ
सीओ एंव अंचल निरीक्षक संतोष पंडित सड़क निर्माण कार्य बाधित की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे और डीबीएल कंपनी के कर्मियों को बुलाया और दोनों पक्ष के लोगों की समस्या को सुनते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को काफी देर तक समझाया बुझाया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन का सामना करते हुए सीओ के साथ पुलिस घटनास्थल से वापस लौट गए। ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा।
क्या कहते हैं अंचलाधिकारी
सीओ अमित किस्कू ने कहा कि ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन के बाद घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए समझाया बुझाया गया लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे रहे और निर्माण कार्य को बाधित रखा अभी भी निर्माण कार्य बाधित है जिलाधिकारी को सूचना दे दी गई है। जिला अधिकारी के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



