गाजियाबाद

जिला पंचायत क्षेत्र में होंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्य: अंशु मावी

विकास कार्य के बाद बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर 

राजेश पायलट डिग्री कॉलेज तक बनेगी सीसी रोड
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
लोनी गाजियाबाद : जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि उनके जिला पंचायत के वार्ड नंबर 13 के निवासियों को दीपावली के शुभ अवसर पर करोड़ों रुपए की लागत से होने विकास कार्यों की सौग़ात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में सड़कों और नालों का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों क्षेत्र में निवास कर रहे नागरिको को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ मिल सकेंगी।
मावी ने बताया कि जिला पंचायत बंथला नहर से राजेश पायलट महाविद्यालय तक जाने वाली कच्ची सड़क को सी सी रोड में बदला जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत चिरोड़ी में स्प्रिंग विले पब्लिक स्कूल से राजेश पायलट महाविद्यालय को जोड़ने वाली लगभग 600 मीटर लंबी सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला यहीं तक सीमित नहीं रहेगी। ग्राम पंचायत निठोरा, खड़खड़ी, सिरौली, चिरोड़ी, सकलपुरा और मेवला भट्टी में भी विभिन्न स्थानों पर सड़कों और नालों का निर्माण कराया जाएगा।
निठोरा में कंपोजिट विद्यालय से रेलवे लाइन तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सुंदर बैसोया के खेत से आज़ाद बैसोया के मकान तक सीसी रोड और नाले का कार्य होगा।
बादशाहपुर सिरौली में चिरोड़ी रोड से रतन सिंह बाबूजी के खेत तक मिट्टी खड़ंजा और नेपाल बैसला के मकान से तेजपाल बैसला के मकान तक सीसी रोड बनाई जाएगी।
सकलपुरा में जित्ते कसाना के मकान से प्राइमरी स्कूल तक नाला, और जीतराम कसाना के मकान से महेश के मकान तक नाला एवं सी सी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
नुसरताबाद खड़खड़ी में चौधरी रघुवर सिंह स्टेडियम से रेलवे लाइन तक सी सी रोड बनेगी।
वहीं मेवला भट्टी में प्रेमदत्त बैसला के खेत से सुरेश प्रधान के खेत तक और सुभाष के खेत से अमीलाल के खेत तक जाने वाली कच्ची सड़कों को सीसी रोड में परिवर्तित किया जाएगा।
अंशु सूरज मावी ने आगे बताया कि ग्राम पंचायत खड़खड़ी में देवेन्द्र के मकान से दिनेश के मकान तक, निठोरा में संपर्क मार्ग से कर्मवीर बैसोया के खेत तक और निठोरा के नाले से टेकचंद के खेत तक जाने वाली कच्ची सड़कों का भी निर्माण जिला पंचायत निधि से स्वीकृत करा लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदलेगी तथा लोगों को लंबे समय से चली आ रही बुनियादी सुविधाओं की कमी से राहत मिलेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button