गोड्डा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर समाज सुधार मंच का 12 दिवसीय नशामुक्ति अभियान, पहुंचेगी सिमडेगा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाज सुधार मंच की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 12 दिवसीय नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान गोड्डा जिले से प्रारंभ होकर झारखंड राज्य के सिमडेगा तक जाएगा। शहर के गांधी मैदान में नशामुक्ति साइकिल अभियान को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया। गांधी मैदान में साईकिल पर सवार मंच सचिव लतीफ अंसारी को जिला पर्यटन विभाग के आलोक ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभकांमना देकर रवाना किया गया। अवसर पर उन्होंने कहा कि नशामुक्ति लेकर यह अभियान एक संघर्ष की जीती जागती निशानी है। उन्होंने कहा कि समाज सुधार मंच के सचिव लतीफ अंसारी द्वारा साईकिल से नशामुक्ति अभियान निकाला जा रहा है, जो समाज को पूरी तरह से जागरूक करने का काम करेगा। इस अवसर पर मंच सचिव ने बताया कि शुक्रवार की संध्या से करीब 12 दिनों का यह अभियान झारखंड राज्य के सिमडेगा तक चलाया जा रहा है। मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार कुशवाहा, क्रिकेटर कुमार ऋषिकांत, प्रभु कुमार, राजू सहित दर्जनों लोगों ने मंच सचिव के सराहनीय कार्य के लिए शुभकांमना देकर विदा किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button