गोड्डा

महागामा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल के निर्देश पर

महागामा नगर पंचायत की बड़ी सफाई मुहिम बसुआ चौक की नालियों की सफाई तेज़ी से जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/महागामा। महागामा नगर पंचायत में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बसुआ चौक क्षेत्र में नगर पंचायत कर्मियों द्वारा नालियों की सफाई का कार्य जोरों पर रहा।
सफाई कार्य का निरीक्षण और पर्यवेक्षण सुपरवाइजर फिरोज़ अंसारी ने किया। उन्होंने मौके पर रहकर कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित किया कि नालियों में जमी गाद और कचरे को पूरी तरह हटाया जाए, ताकि जलजमाव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके।
नगर पंचायत प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे नगर को स्वच्छ रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें और कचरा सड़क या नालियों में न फेंकें।महागामा नगर पंचायत का संकल्प  स्वच्छ नगर, सुंदर नगर मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर पर्यवेक्षक फिरोज अंसारी वार्ड जमादार दिलदार अंसारी चंदन राय राजकिशोर यादव एवं सभी नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button