बागपत

सैंट आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली पर धूमधाम से हुए रंगारंग कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। सैंट आर. वी. कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष में शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। पूरा विद्यालय दीपों की रौशनी और बच्चों की कलात्मक प्रस्तुतियों से जगमगा उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अनुराग जैन, विद्यालय की निदेशिका चारू जैन, प्रबंधन समिति के सदस्य एडवोकेट प्रथम जैन एवं प्रधानाचार्य पंकज शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही पूरे समारोह का वातावरण भक्ति और उत्सव के रंगों में रंग गया।

इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों ने भगवान राम, कृष्ण, शिव, लक्ष्मण, सीता, पार्वती आदि की वेशभूषा में मंच पर शानदार झांकी प्रस्तुत की, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए।
कक्षा 1 के छात्रों ने ‘बधाई हो’ गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं, कक्षा 2 की त्रिअंबिका, अक्षी, साची, काव्या, आर्यन, शुभ तथा कक्षा 1 की उदीची, स्नेहा, ट्विंकल, शानवी आदि ने ‘राम आएंगे’ गीत पर धमाकेदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा कक्षा 6 और 7 की छात्राओं का नृत्य, जिन्होंने अपनी मनमोहक व सधे हुए कदमों से मंच पर समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

अंत में समाजसेवी अनुराग जैन ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्यौहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मकता और आंतरिक प्रकाश को अपनाने की प्रेरणा देता है।

प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे एक दिया दूसरे दिए को जलाकर रोशनी को और बढ़ा देता है, वैसे ही हमें भी अपने भीतर की अच्छाई को दूसरों में बांटने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अपने अंदर के अंधकार — घमंड, लालच और नफरत जैसी भावनाओं — को मिटाने का संदेश देता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
वंदना मलिक, दीपा डांगी, संदीप कुमार, ईशान नागपाल, बेबी आर्या, अरुण तोमर, अंकुर चौधरी, अपूर्वा सिंह, प्रखर जैन, आकाश त्यागी, सिमान मिर्ज़ा, इमरान, सन्नी राज वत्स, वंदना बिंदल, दीपा तोमर, पूजा मलिक, आरती चौधरी, रूपल सैनी, सुष्मा शर्मा, निशा नैन, आँचल जैन, सुशीला वर्मा, दीपा जैन, बेबी तोमर, शालिनी, नमन जैन, सागर गर्ग, कशिश जैन, भावना कुमारी, पिंकी जैन, तनु राणा, शकुंतला जैन, प्रिन्सी जैन, रश्मी तोमर, पूजा चौहान, रीना गोस्वामी, आयुषी तोमर, नेहा तोमर, राधा मलिक, आशी, निधि देशवाल व राजन जैन ने कार्यक्रम को यादगार बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button