बरेली

शहर भर में करोड़ों की बिजली चोरी! 

विभाग वसूलेगा 12.57 करोड़ रुपये का जुर्माना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहरभर में भरपूर बिजली सप्लाई न मिलने की शिकायतों के बीच, धड़ल्ले से ‘बिजली चोरी’ भी जारी है। पिछले दो साल में अकेले शहर के अंदर ही करोड़ों रुपये की बिजली चोरी करके ऐश की गई। विद्युत विभाग ने छापेमारी में सदर तहसील क्षेत्र में चोरी के करीब करीब 574 केस पकड़े हैं-जिन पर 12.57 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विद्युत विभाग ने वसूली की लिस्ट तहसील को भेज दी है।
बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद विद्युत विभाग ने सुर्खा बानखाना में छापेमारी कर, अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर पकड़ा था। ये सेंटर बानखाना की पार्षद फैमिली चला रही थी। पुलिस-प्रशासन के साथ विद्युत विभाग की टीम की मौजूदगी में बुलडोजर के जरिये अवैध ई-रिक्शा विद्युत चार्जिंग सेंटर ध्वस्त कर दिया गया था और आरोपियों पर करीब एक करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया था। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार चौहान के मुताबिक, विद्युत चोरी के मामले में वूसली की सूची प्रशासन को सौंप दी गई है। जिसमें बिजली चोरी में पकड़े गए आरोपियों का विवरण और जुर्माने की राशि दर्ज है।
विद्युत विभाग के मुताबिक वर्ष 2023 में बिजली चोरी के 407 मामले दर्ज किए गए थे। इस साल अभी तक 63 केस पकड़े गए हैं। बिजली चोरी का सबसे बड़ा जुर्माना जिन लोगों पर लगा है-उनमें दुर्गानगर काशीनाथ बरातघर के पास रहने वाले अरविंद कुमार सिंह हैं। अरविंद पर 14 लाख से अधिक का जुर्माना डाला गया है। इसी तरह हजियापुर के तनवीर पर भी करीब 14.46 लाख का जुर्माना लगा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button