सिंगरौली
एसडीएम के नेतृत्व में बिना लायसेंसी फटखे की दुकान की गई सील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में गैर लायसेंसी फटखो की जॉच हेतु गठित दलो द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सिंगरौली एसडीएम सुरेश जाधव के नेतृत्व में मोरवा स्थित शक्तिमान गुप्ता पिता आशुतोश गुप्ता की दुकान के निरीक्षण के दौरान बिना लायसेंस के पाई गई त्वारित कार्यवाही करते हुये मौके पर ही दुकान को सील किया गया इस दौरान दल द्वारा 21 डब्बे पटाखे जप्त किए गए। ।उक्त कार्यवाही में तहसीलदार अभिषेक यादव सहित संबंधित दल के अधिकारी उपस्थित रहे।



