
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल में दीपावली पर्व पर धनतेरस पर बाजारों में रौनक बढ़ गई। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख किया
बाजारों में सजावट के सामान, रंगीन झालरें और रंगोली की दुकानें सज गई हैं। खरीदार वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। इस वर्ष मोमबत्ती के बजाय मिट्टी के दीयों की मांग में इजाफा देखा गया।
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से लेकर छोटे उपहार और सजावट के सामान बेचने वाली दुकानों तक, हर जगह दीपावली की विशेष रौनक दिखाई दी। बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स, जूते-चप्पल, रंगीन लाइटें, मोमबत्तियां, सुंदर दिये, रंगोली के रंग, फूल-मालाएं और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी में भी तेजी देखी गई।धन तेरस पर झा़डू,बर्तन,खिल बतासे की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई



