गोड्डा
17 अक्टूबर को रांची में आयोजित झारखंड राज्य खो-खो संघ की चयन प्रतियोगिता में
गोड्डा के मो. ज़िशान का Under-17 वर्ग में नेशनल स्तर कैंप के लिए चयन हुआ है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा – गोड्डा के बसंतराय प्रखंड के बेलाकित्त गांव के निवासी जहांगीर आलम के पुत्र जिशान आलम का चयन रांची में 17 अक्टूबर को आयोजित झारखंड राज्य की खो – खो संघ की चयन प्रतियोगिता में खो खो अंडर 17 नेशनल कैंप के लिए हुआ है, इस सफलता के बाद जिशान के परिवार में काफी हर्ष का माहौल है,जिशान के पिता पेशे से कपड़ा दुकानदार है जो हर दिन अलग अलग गांव घूम घूम कर कपड़ा बेचा करते है जिनसे वो जिशान के पढ़ाई का खर्चा सहित पूरे घर को चलाते हैं,जिशान अभी वर्ग 11 में पढ़ रहा हैं,जिशान पढ़ाई में भी काफी तेज तर्रार है,जिशान ने मैट्रिक बोर्ड को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया है, जिशान पढ़ाई के साथ साथ खेल को भी काफी प्राथमिकता देते है,जिनके वजह से आज उनका चयन खो खो अंडर 17 नेशनल कैंप के लिए चयन हुआ है, जिशान काफी माध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं,वहीं मैट्रिक पास करने बाद जिशान अपने पढ़ाई को बेहतर करने के लिए उच्च तैयारी के लिए बसंतराय से 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय चला गया जहां वह अभी लॉज में रह कर अपनी तैयारी कर रहा है, जिशान ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 3 बजे जगते है और गोड्डा का गांधी मैदान तैयारी के लिए जाते है और अभ्यास करते है और यही अभ्यास आज उनको खो खो अंडर 17 नेशनल कैंप में चयन दिला पाया है,जिशान ने बताया कि जितना प्राथमिकता पढ़ाई को देते है उतना ही खेल को भी देते है,वहीं जिशान के पिता जहांगीर अलम जो कपड़ा बेचते है उन्हों बताया को पूरे परिवार और समाज के लिए काफी खुशी की बात है कि मेरा लड़का एक छोटे से कस्बे से निकलकर आज अपने मेहनत और प्रयासों के वजह से नेशनल कैंप में चयन पाया है, उन्होंने यह भी कहा अपने स्तर से जितना हो पाएगा हम उतना जिशान के लिए करेंगे,



