बेतुल

बैतूल गीले मैदान ने रोका फाइनल

प्रशासन इलेवन सहित तीन टीमें संयुक्त विजेता घोषित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिला क्रिकेट एसोसिएशन बैतूल के तत्वाधान में बालाजी एसोसिएट बैतूल, केबी देशमुख हॉस्पिटल तथा आरएसके ग्रुप बैतूल के सहयोग से आयोजित अधिकारी-कर्मचारी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। ग्राउंड गीला होने से आयोजन समिति एवं टीमों के कप्तानों की सहमति के बाद फाइनल में पहुंची प्रशासन इलेवन और सेमीफाइनल खेलने वाली दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। तीनों ही टीमों को संयुक्त विजेता की ट्रॉफी और इनामी राशि प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण केबी देशमुख हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर राजेंद्र देशमुख, बालाजी एसोसिएट की ओर से आशुतोष खवसे, आरएसके ग्रुप की ओर से राघवेंद्र सिंह किलेदार, संगठन के अध्यक्ष जगेंद्र तोमर, सचिव अनिल दीक्षित, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, तथा आयोजन समिति के सदस्य नरेंद्र ठाकुर, मोइज मंसूरी और राजू देशमुख द्वारा किया गया।
कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉक्टर नितिन देशमुख ने टूर्नामेंट में सहयोग देने वाली सभी टीमों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शैलेश गुबरेले ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट में तीन शतक लगाने वाले आर्यन देशमुख पटवारी इलेवन को मैन ऑफ द सीरीज, प्रशासन इलेवन के सचिन धुर्वे को बेस्ट बॉलर तथा व्यापारी इलेवन के निखिल रघुवंशी को बेस्ट बैट्समैन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों को टी-शर्ट और प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button