गोड्डा

नवोदय पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा प्रकाशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नवोदय विद्यालय ललमटिया गोड्डा के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा स्थानीय सामुदायिक विवाह भवन,लोहियानगर में एक भव्य प्रकाशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 1989 बैच के स्व. रितेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं गोड्डा नगर क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के बीच मिलन समारोह आयोजित करना था।
कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का संचार हुआ।इस अवसर पर गोड्डा नगर क्षेत्र में निवासरत नवोदय परिवार से जुड़े प्रतिष्ठित चिकित्सक – डॉ. पूनमरानी, डॉ. राजन कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार एवं डॉ. रवि यशवंत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने दीप प्रज्वलित कर प्रकाशोत्सव मनाया और सामूहिक एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया।इस कार्यक्रम में कुमार रंजन, संतोष कुमार रजक, सच्चिदानंद सिन्हा (गप्पु सिन्हा), कुंदन कुमार, अंकित कुमार राज, हेमंत कुमार, क्रांति कुमारी, स्वराज स्वरूप सहित अनेक पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button