बेतुल
बैतूल दीपावली आत्म जागृति, आत्म परिवर्तन का पर्व है
ब्रह्माकुमारीज ने दीपावली पर्व आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में दीपावली पर्व आध्यात्मिक उल्लास और दिव्यता के साथ मनाया गया। इस मौके पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके मंजू दीदी ने सभी को दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि सच्ची दीपावली अपने विचारों और कर्मों को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प कर अपने जीवन को उमंग और उत्साह से भरपूर बनाना है। सारणी सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने कहा कि दीपावली आत्म जागृति, आत्म परिवर्तन का पर्व है, जब मन में आध्यात्म और पवित्रता का प्रकाश होता है तब जीवन शांत, स्थिर और आनंदमय बनता है। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज के बैतूल क्षेत्र के अनुयाई उपस्थित रहे। जिन्हें ताज, तिलक तथा स्वर्णिम पट्टे पहनाकर सबका स्वागत किया गया, तथा सतयुग राज्य दरबार का एक दृश्य प्रस्तुत किया गया। सभी को दीपक प्रज्वलन के दौरान मेडिटेशन भी कराया गया जिसमें स्थूल ज्योति को प्रतीक मानकर अपनी आत्म ज्योति जागृत करने का बहुत सुंदर अनुभव सभी ने किया। इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.हरदीप पोपली, हाई स्कूल प्राचार्य नागेश पवार ब्रह्माकुमारी मालती बहन, बीके कशोर भाई, बीके हेमलता, बीके लक्ष्मी, बीके शारदा, बीके अनीता, बीके सुनीता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




