पाकुड़
जेएसएलपीएस की दीदियों ने उपायुक्त को दी दीपावली की शुभकामनाएं
JSLPS sisters wished the Deputy Commissioner Happy Diwali

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। दीपावली पर्व के अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की दीदियों ने सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार से मुलाकात की एवं उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दीदियों ने उपायुक्त मनीष कुमार को स्नेह एवं सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने भी सभी दीदियों को दीपावली एवं आगामी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उपायुक्त ने कहा कि जेएसएलपीएस की दीदियाँ आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की प्रतीक हैं, जिनके प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।



