राजनीति

बंगाल में भाजपा नेताओं पर हिंसा जारी

शुभेंदु अधिकारी का दावा- मेरी कार पर हुआ हमला, टीएमसी बोली- ये जनता का गुस्सा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले लगातार जारी हैं। अक्तूबर महीने की शुरूआत में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला हुआ, फिर 18 अक्तूबर को सांसद राजू बिस्ता पर हमला किया गया। अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अपनी कार पर हमले का दावा किया है। वहीं टीएमसी ने इस पर पलटवार किया है।
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उनकी कार पर दक्षिण 24 परगना जिले में हमला किया गया। अधिकारी उस इलाके में काली पूजा और दीपावली के कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी कार को कम से कम सात जगहों पर रोका गया और लालपुर मदरसा के सामने हमला हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस हमले के पीछे टीएमसी जिला परिषद की सदस्य रेखा गाजी और एसपी कोटेश्वरा राव का हाथ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button