गोड्डा
सड़क दुर्घटना मे घायल परिजनों को मिला मुख्यमंत्री राहत कोष चेक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोडै़याहाट/गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल एवं युवा जिला अध्यक्ष राजेश हांसदा ने सड़क दुर्घटना में घायल मुनी बास्की 40 वर्षीय खोडीशीशा गांव निवासी एवं नैना कुमारी 18 वर्षीय केवट टोला पोडै़याहाट के परिजनों को चालीस हजार का दो चेक मुख्यमंत्री राहत कोष प्रदान किया है। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सड़क दुर्घटना में घायल को बेहतर इलाज हेतु राहत कोष से घायल के परिजन शिवानंद सिंह एवं साहेबराम हांस्दा को जेएमएम के टीम ने संयुक्त रूप से दिया है। उन्होंने कहा कि आगे सरकार घायल के इलाज को लेकर यथासंभव प्रयास करेगी। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल महिला मुनी बासकी का दोनो पैर टूटा हुआ है। वही, शिवानंद सिंह की पुत्री नयना कुमारी का दहिना पैर टूट कर मुड़ गया है। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्र समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, राजेंद्र दास, शंकर मंडल, जितेंद्र भगत, रावण हांसदा, अवध किशोर हांसदा सहित अन्य लोग मौजूद थे।




