गोड्डा
केरवार गांव के झारखंड आंदोलनकारी को मिला सीएम राहत कोष से 40 हजार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार ने पथरगामा प्रखंड अंतर्गत केरवार गांव के बीमार झारखंड आंदोलनकारी से मिले। उनके साथ झामुमो की टीम शामिल थी। उन्होंने बताया कि झारखंड आंदोलन के समय केरवार गांव आंदोलन का केंद्र बिंदु रहा और वहां दर्जनों आंदोलनकारी है। उसी में से एक आंदोलनकारी जो कई महीनो से लगातार बीमार थे। जानकारी मिलने पर उनसे मुलाकात करने उनके घर पर गए थे। उनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं था। ईलाज करवाना उनके लिए संभव नहीं था। इनके तकलीफ को सीएम हेमंत सोरेन ने काफी गंभीरता से सुना और और अपने मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज हेतु 40 हजार रुपए का चेक दिया। कल यह चेक जब उनके हाथों में दिए तो वे काफी भाऊक हो गया। उन्होंने ने कहा कि यह राशि मेरे जीवन में अमूल्य सहयोग प्रदान करेगा। मैं जीवन भर इसे कभी नहीं भूला सकता। मुख्यमंत्री के प्रति उनके परिवार के सभी लोगों ने हृदय से आभार व्यक्त किया। चेक वितरण दौरान जिला सचिव बासुदेव सोरेन, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा पूनम देवी, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बिलास मंडल, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मरांडी, सचिव विजय महतो, सदस्य बबलू किस्कू, स्थानीय मुखिया, पंचायत अध्यक्ष, सचिव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



