गोड्डा

मां काली का पट खुला

गर्भगृह में प्रतिमा का प्रवेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा प्रतिनिधि : सोमवार की देर रात विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पथरगामा हटिया स्थित मां काली मंदिर में मां काली का पट खोल दिया गया। इसके साथ ही मां काली की प्रतिमा को गर्भगृह में विधि-विधानपूर्वक स्थापित किया गया।
पट खुलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने “जय मां काली” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर और आसपास का इलाका रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
प्राचीन काली मंदिर पथरगामा मां काली पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. मितेश गुप्ता ने बताया कि मंदिर प्रांगण में दो दिनों तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। तथा हटिया स्थित मां काली मंदिर में 23 अक्टूबर को गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा और इसी अवसर पर भव्य मेला भी लगेगा। वहीं प्राचीन काली मंदिर में भी मां काली की प्रतिमा का विधिवत पूजा-पाठ जारी है। प्रशासन ने पूजा और मेले को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button