खैरथल
नव चयनित आर ए एस अधिकारी नवीन चौधरी का भव्य स्वागत आज
36 बिरादरी बनेगी गौरवशाली क्षणों की साक्षी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा : नव चयनित आर ए एस अधिकारी नवीन चौधरी का सम्मान एवं स्वागत समारोह बुद्धवार को उनके मूल ग्राम मातोर में आयोजित किया जा रहा है।शिक्षक नेता ओमप्रकाश चौधरी ने बताया सम्पूर्ण 36 बिरादरी एकजुट होकर इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने जा रही है। सभी 36 बिरादरी समाज बंधुओं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आने वाली पीढ़ियों का मनोबल बढ़ाएगे ताकि हमारी युवा पीढ़ियाँ भी इसी प्रकार नए-नए मुकाम हासिल करती रहें।अपने होनहारों के सम्मान से युवा पीढी को प्रेरणा मिलती है और उनके हौसलों मे इजाफ़ा होता है जो उज्ज्वल भविष्य की दिशा मे मील का पत्थर बनता है
