गोड्डा
बलबड्डा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में पंकज कुमार सिंह ने किया पदग्रहण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : बलबड्डा थाना में मंगलवार को पंकज कुमार सिंह ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना और अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी।
थाना परिसर में पदग्रहण के बाद पूर्व थाना प्रभारी अमित मार्की एवं पुलिस कर्मियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ही समाज में शांति और सुरक्षा कायम रह सकती है। ध्रुव कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बलबड्डा थाना क्षेत्र में न्याय व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और सख्त अनुशासन के लिए वे जाने जाते हैं। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आमजन में भी उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।



