बरेली

श्रद्धालुओं से भरी बस हाईवे पर पलटी

हादसे में एक की मौत 15 लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बुधवार को भोर में यूपी के जहानाबाद के पास सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर उत्तराखंड से बरेली जा रही निजी बस अचानक पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बस में सवार श्रद्धालु उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों की सैर कर बरेली लौट रहे थे।
बुधवार की सुबह करीब चार बजे उत्तराखंड की तरफ से निजी बस बरेली जा रही थी। बस में करीब 60 लोग सवार थे। अचानक जहानाबाद के आगे निसरा सरदार नगर के करीब बस का चालक रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार में बस हरिद्वार हाईवे से नीचे उतर कर पलट गई। बस में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों का जमावड़ा लग गया और देखते ही देखते वाहनों की दोनों तरफ कतार लग गई।
सूचना के बाद आईपीएस नताशा गोयल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जेसीबी मंगा कर बस को सीधा कराया गया। हादसे में बस में सवार बरेली निवासी 18 वर्षीय युवती दुर्गा की मौत हो गई। साथ ही 15 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए। सात घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। बस में सवार बरेली के मढ़ीनाथ चौपला निवासी दुर्गा की मौके पर ही मौत के बाद बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के ही नन्हे पुत्र सोहनलाल, रमेश, अर्जुन, मनोज, प्रीति, वरुण, गीता, अनीता, विशाल, दिनेश, जमुना, ऋतिक आदि अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को जहानाबाद सीएचसी से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सीएचसी के डॉ सौरभ कुमार ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हुई है। सात घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button