गोड्डा
बोहरा मां काली मंदिर परिसर में लगा मेला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। प्रखंड के ऐतिहासिक बोहरा मां काली मंदिर में इस वर्ष भव्य मेले का आयोजन किया गया। करीब 55 वर्ष पुराने इस मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
अवसर पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि बोहरा गांव में मां काली पुजा के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन यहां के संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी उपस्थित रहे। मेले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।




