अमरोहा
क्षेत्र में जगह-जगह हुई गोवर्धन पूजा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हिंदू धर्म में कार्तिक मास का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। पूरा कार्तिक का महीना तमाम तरह के पुण्यदायी पर्वों से भरा हुआ रहता है। दीपावली के पंचमहापर्व में आने वाले तीसरे त्योहार गोवर्धन पूजा की तो इस साल यह पर्व 22 अक्टूबर बुधवार को मनाया गया। गोवर्धन पूजा के लिए सुबह और शाम के समय का सबसे बड़ा महत्व है।गोवर्धन पूजा पंचांग के अनुसार जिस कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा की तिथि के दिन गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है, इस साल 21 अक्टूबर मंगलवार की शाम 5:54 बजे प्रारंभ होकर बुधवार 22 अक्टूबर को रात्रि 08:16 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा का पावन पर्व 22 अक्टूबर को मनाया गया।


