गोड्डा
पथरगामा बीडीओ गौतम ने किया काली मंदिरों का भ्रमण
- मां काली से क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
– मंदिर समितियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पथरगामा/गोड्डा : बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम ने पथरगामा प्रखंड के काली मंदिरों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पथरगामा काली मंदिर, पथरगामा प्राचीन काली मंदिर, काला डुमरिया काली मंदिर, लतोना काली मंदिर एवं भलसूंधिया काली मंदिर में पहुंचकर माता काली के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। भ्रमण के क्रम में पथरगामा प्राचीन काली मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बीडीओ को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, पथरगामा निवासी एवं वर्तमान में पलामू जिला में पदस्थापित बीडीओ श्रवण कुमार भगत को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अवसर पर बीडीओ ने सभी मंदिर समितियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेला और पूजा आयोजन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मां काली के दर्शन कर सके।




