हापुड़

गन्ने के खेत में निकला अजगर , वन विभाग ने पकड़ा…

गिरधरपुर तुमरेल में कई फीट अजगर से मचा हड़कंप ..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़ – हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर तुमरेल गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ने के खेत में कई फीट लंबा विशालकाय अजगर देखा गया। खेत में काम कर रहे किसानों ने अजगर की हरकत देख तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से लगभग डेढ़ घंटे की कठिन मेहनत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि अजगर को जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। इस घटना से गांव में भय का माहौल बन गया था, लेकिन वन कर्मियों की सजगता से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। वन विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि जंगली जीवों को देखकर घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button